{"_id":"69b11e893c574e8ce2046dd0","slug":"a-bike-riding-family-was-hit-by-a-speeding-truck-leaving-wife-husband-and-child-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4036692-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजदूर परिवार को ट्रक ने कुचला: कोरबा में दंपती गंभीर रूप से घायल, बच्चे बाल-बाल बचे; पुलिस ने नहीं लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर परिवार को ट्रक ने कुचला: कोरबा में दंपती गंभीर रूप से घायल, बच्चे बाल-बाल बचे; पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा जिले में एक दंपती बुधवार को बच्चों के इलाज और राशन खरीदारी के लिए निकले थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे दंपती ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि तीन मासूम बच्चे सुरक्षित बच निकले।
हादसे में दंपती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटघोरा थानांतर्गत ग्राम धंवाईपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इलाज और खरीदारी के लिए निकले एक दंपती तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बच्चे सुरक्षित बच निकले।
Trending Videos
घायल दंपती सूरज रोहीदास और बबली रोहीदास हैं। वे रोजी मजदूरी कर अपने तीन मासूम बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका उपचार ट्रामा वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उनके साथ काजल भी थी, जिसे मामूली चोटें आई हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने अस्पताल चौकी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अस्पताल पुलिस ने उन्हें विधिवत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। वे खुद मौके पर पहुंचे थे और दुर्घटनाकारित ट्रक की तस्वीरें व वीडियो भी बनाए थे। मौके पर बच्चों के चप्पल और ट्रक के पहिए में खून भी मिला था। हालांकि, थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने ट्रक के दुर्घटनाकारित होने से साफ इनकार कर दिया। इससे परिजनों में पुलिस कार्रवाई को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
सविता रोहीदास ने बताया कि सूरज और बबली रोजी मजदूरी से अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आने से बच्चों की परवरिश में अड़चन आ रही है। दंपती के इलाज के कारण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।