सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bilaspur Range IG Ramgopal Garg held meeting with officers on law and order in Korba

कोरबा पुलिसिंग की समीक्षा: बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग का दौरा, अफसरों संग कानून व्यवस्था पर बैठक

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग मंगलवार शाम अचानक कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की।

Bilaspur Range IG Ramgopal Garg held meeting with officers on law and order in Korba
बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग का दौरा
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग मंगलवार देर शाम अचानक कोरबा प्रवास पर पहुंचे। आईजी के आगमन के साथ ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कोरबा की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की।

Trending Videos


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ चर्चा हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान आईजी ने जिले की कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि यह उनका नियमित भ्रमण था, जिसमें उन्होंने जिले के कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर फीडबैक लिया। उन्होंने विशेष रूप से कोरबा की जटिल यातायात (ट्रैफिक) समस्या पर चिंता जताई। आईजी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

बेहतरीन पुलिसिंग का मंत्र
आईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में 'बेहतरीन पुलिसिंग' के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त होना चाहिए। लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर मुस्तैद रहने को कहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed