{"_id":"69afd9f889edaf06d206c96e","slug":"collectors-applause-boosts-morale-children-recite-a-b-c-d-in-anganwadi-silence-fills-the-room-korba-news-c-1-1-noi1487-4033214-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: कोरबा कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों ने सुनाई ABCD; तालियों ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कोरबा कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों ने सुनाई ABCD; तालियों ने बढ़ाया हौसला
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 02:40 PM IST
Link Copied
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे ग्राम लेमरू पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क किनारे स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया।
कलेक्टर को अचानक देखकर बच्चे और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। बच्चों की झिझक दूर करने के लिए कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए उनसे ए, बी, सी, डी सुनाने को कहा। एक बच्चे ने टॉफी के लालच में आत्मविश्वास से पूरा ए, बी, सी, डी सुना दिया। कलेक्टर ने बच्चे की सराहना करते हुए सभी बच्चों से ताली बजवाई। इसके बाद उन्होंने बच्चों से रंगों के नाम पूछे और सही जवाब देने वालों को टॉफी दी। उन्होंने अन्य बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को सिखाई जा रही आदतों, अक्षर ज्ञान और खेलकूद गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पोषण आहार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्तिलता कुजूर से बच्चों के वृद्धि चार्ट और पोषण पंजी में दर्ज जानकारी की समीक्षा की। उन्होंने कुछ बच्चों का वजन भी कराया। कलेक्टर ने केंद्र में दर्ज सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी समय पर खोलने और निर्धारित मीनू के अनुसार पोषण आहार नियमित रूप से देने को कहा। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
जांच के दौरान दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर ने शिशुवती और गर्भवती महिलाओं की जानकारी नियमित रूप से रखने के निर्देश दिए। उन्हें पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने को भी कहा। दौरे के दौरान उन्होंने डीएमएफ निधि से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आरईएस, जनपद मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने एक माह के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर नए शैक्षणिक सत्र से नए भवन में आंगनबाड़ी का संचालन सुनिश्चित करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।