सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnu deo Sai held a public dialogue by organizing a Chaupal in Baldakchar

CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बल्दाकछार में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद, सड़क सुरक्षा और बांस शिल्प को बढ़ावा

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 May 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार के बल्दाकछार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। सीएम साय ने सड़क सुरक्षा पर जोर दिया और कमार बस्ती में बांस शिल्प को प्रोत्साहित किया। उन्होंने तटबंध, हाई मास्ट लाइट और स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा भी की।

CM Vishnu deo Sai held a public dialogue by organizing a Chaupal in Baldakchar
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और विकास कार्यों की सौगातें दीं।

Trending Videos

CM Vishnu deo Sai held a public dialogue by organizing a Chaupal in Baldakchar
सीएम साय ने अपने हाथों से हेलमेट पहनाया - फोटो : अमर उजाला

सड़क सुरक्षा को दिया बल
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए दो युवाओं, 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर को अपने हाथों से हेलमेट पहनाया। उन्होंने कहा, 'जान अनमोल है, हेलमेट अवश्य पहनें।' उन्होंने हेलमेट को यातायात नियमों के साथ-साथ जीवन रक्षा के लिए आवश्यक बताया।

विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने बल्दाकछार में महानदी पर तटबंध निर्माण, गांव के चौक में हाई मास्ट लाइट स्थापना, उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और एनिकट निर्माण की जांच की घोषणा की। साथ ही, नवापारा अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए ड्राइवर प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार सृजन की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत नए सर्वे शुरू हैं, जिसमें 5 एकड़ असिंचित या 2.5 एकड़ सिंचित भूमि वाले और बाइकधारी भी पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Vishnu deo Sai held a public dialogue by organizing a Chaupal in Baldakchar
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

कमार बस्ती में बांस शिल्प को प्रोत्साहन
चौपाल के बाद मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की बस्ती पहुंचे और बांस शिल्प से जुड़े कारीगरों से मुलाकात की। उन्होंने कुलेश्वरी कमार के बनाए परंपरागत बांस उत्पाद पर्रा, धुकना और सुपा 600 रुपये में खरीदे और 700 रुपये देकर उनके परिश्रम का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक शिल्प और स्थानीय कारीगरों को लगातार प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव बसवराजू एस., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, सरपंच रमेश कुमार ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed