सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector inspected Bhoramdev Cooperative Sugar Factory in Kabirdham

Kabirdham: कलेक्टर ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन में गन्ना किसानों के गन्ना बेचने के लिए पर्ची व भुगतान प्रक्रिया की जानकारी ली। 

Collector inspected Bhoramdev Cooperative Sugar Factory in Kabirdham
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के नेशनल हाईवे -30 स्थित ग्राम राम्हेपुर में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना संचालित है। यह प्रदेश का पहला शक्कर कारखाना है, जिसे वर्ष 2002-03 में प्रारंभ किया गया। वर्तमान में इस कारखाना में पेराई जारी है। पेराई सीजन की शुरुआत 15 नवंबर 2024 के बाद से हुई है। इसके बाद अब कारखाना में रिकॉर्ड शक्कर उत्पादन किया है। 
Trending Videos

 

अब तक गन्ना पेराई एक लाख 50 हजार 380 मीट्रिक टन की है। इससे एक लाख 29 हजार 620 क्विंटल शक्कर उत्पादन किया जा चुका है। इस पेराई सीजन में यहां के किसानों को 14.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। गुरुवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन में गन्ना किसानों के गन्ना बेचने के लिए पर्ची व भुगतान प्रक्रिया की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलेक्टर ने कारखाना प्रबंधन को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कारखाना का संचालन करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गन्ना बेचने के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मिल सेक्शन, पावर जनरेशन सेक्शन व प्रोसेसिंग सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने के अधिकारियों को पेराई सत्र 2024-25 के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने निर्देश दिए। 

 

कारखाना के प्रबंध संचालक जीएस शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कारखाना में इस पेराई सीजन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि गन्ना किसानों को नियमित रूप से उनके उपज का भुगतान किया जा रहा है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन कबीरधाम जिले में होता है। वर्तमान सीजन में 32 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल ली गई है। यही कारण है कि जिले के दो सहकारी शक्कर कारखाना व करीब 250 निजी गुड़ फैक्ट्री संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed