सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress in Balod accuses BJP of failing to protect cattle, five lakh cows missing, over 2,500 dead

बालोद में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप, गौवंश संरक्षण में नाकामी, पांच लाख गायें गायब, 2,500 से अधिक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 Oct 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से लगभग 5 लाख पशुधन गायब हो चुके हैं। वहीं, 2,500 से अधिक पशुओं की मौत दुर्घटना या भूख के कारण हुई, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 

Congress in Balod accuses BJP of failing to protect cattle, five lakh cows missing, over 2,500 dead
बालोद में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में गौवंश की सुरक्षा के नाम पर भाजपा केवल दिखावा कर रही है, जबकि असल में गायों की तस्करी और कत्लखानों से चंदा ले रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से लगभग 5 लाख पशुधन गायब हो चुके हैं। वहीं, 2,500 से अधिक पशुओं की मौत दुर्घटना या भूख के कारण हुई, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos


हिरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद गांव-वंश की सुरक्षा के लिए बनाए गए गठान बंद कर दिए गए हैं, जबकि बीफ निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत अब ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश बन चुका है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से भारी चंदा लिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गायब हुए पशुधन पर संपूर्ण जवाबदेही दी जाए और पुराने गठानों को पुनः चालू कर चार-पानी और आहार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरवानी ने यह भी सवाल उठाया कि 10 रुपये प्रतिदिन के चारे का आवंटन पशुओं के लिए पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गौवंश के प्रति उदासीनता और नीति विफलता का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed