{"_id":"683ec78224be2327870d437c","slug":"damini-app-will-give-early-warning-of-lightning-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दामिनी ऐप देगा आकाशीय बिजली की चेतावनी, मेघदूत ऐप से मिलेगी मौसम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दामिनी ऐप देगा आकाशीय बिजली की चेतावनी, मेघदूत ऐप से मिलेगी मौसम की जानकारी
Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
सार
दामिनी ऐप आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी देगा, जबकि मेघदूत ऐप किसानों को मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करेगा। कलेक्टर ने दोनों ऐप के प्रचार के लिए जिला और ग्राम स्तर पर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दामिनी ऐप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि और पशुधन के नुकसान को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित दामिनी ऐप अब 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना की पूर्व चेतावनी देगा। यह ऐप समय रहते सुरक्षा उपाय अपनाने में मदद करेगा। वहीं, मेघदूत ऐप किसानों के लिए उपयोगी है, जो तापमान, वर्षा, हवा की गति और दिशा जैसी मौसम संबंधी सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह ऐप किसानों को कृषि कार्यों की बेहतर योजना बनाने में सहायता करता है।
विज्ञापन
कलेक्टर दीपक सोनी ने दोनों एप्प के प्रचार-प्रसार के लिए जिला, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पटवारी, शासकीय शिक्षक और पंचायत सचिवों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर लोगों को इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। दामिनी और मेघदूत ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध हैं। प्रशासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम संबंधी आपदाओं से निपटने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन