सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma said that previous government committed liquor scam

CG Liquor Scam: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, पिछली सरकार ने किया घोटाला, जेल में हैं कई लोग; ईडी कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Jan 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब घोटाला मामले को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने ये घोटाला किया है। इस मामले में कई लोग जेल में है। ईडी मामले की जांच कर रही है।
 

Deputy CM Vijay Sharma said that previous government committed liquor scam
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ये घोटाला किया है। इस मामले में कई लोग जेल में है। ईडी इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद हाल में ही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ईडी के पास प्रमाण है। कई लोग जेल में हैं। कवासी लखमा खुद उस विभाग के मंत्री रहे हैं, ऐसे में उनके ऊपर आंच आना संभव है। डिप्टी सीएम ने कवासी लखमा के अनपढ़ होने वाले बयान पर कहा कि अगर उनका भाव है तो उन्हें जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए। अगर जनप्रतिनिधि भी है तो ऐसे नहीं बोलना चाहिए। बहुत सारे ऐसे अधिकारी हैं, जिनको दिखता भी नहीं, उनके साथ कई असिस्टेंट काम करते हैं। ऐसी व्यवस्था भी है। घोटाले के बाद ऐसे आप बोल दें तो मैं नहीं समझाता क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्री शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया। कबीरधाम जिले में  इस प्रकार के धार्मिक आयोजन की परंपरा लंबे समय से रही है। इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने महिला थाना का किया शुभारंभ 
डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में पहला महिला थाना का शुभारंभ किया है। यह थाना जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायत का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने थाना का शुभारंभ करने के बाद उपनिरीक्षक शांता लकड़ा को थाना प्रभारी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया।



इस थाने में थाना प्रभारी सहित 23 बलों की पदस्थापना की गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। महिला थाना से जिले की महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान मिलेगा, जहां वे अपने विवादों को सुलझाने के लिए आगे आ सकती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले में महिला थाना खोला जाएगा। 

इसके तहत प्रदेश के पहले चरण में 5 जिला जशपुर, रायगढ़, कवर्धा, राजनांदगांव व जगदलपुर में महिला थाना की स्वीकृति दी गई है। आज कबीरधाम जिला में महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महिला थाना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के बाद महिला थाना भवन परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। 

कबीरधाम जिले में महिला थाना के उद्घाटन के अवसर पर जिले की महिला पुलिसकर्मियों ने पहली बार मुख्य अतिथि विजय शर्मा को सलामी दी। यह पल महिला सशक्तिकरण व पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। महिला पुलिसकर्मियों ने यह सलामी न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि महिला पुलिस बल आज किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। इस महिला थाना में कुल 23 कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो महिलाओं की शिकायतों का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed