{"_id":"675451b279c1eb6c3d04ca01","slug":"a-young-man-suffering-from-his-wife-committed-suicide-in-dhamtari-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नहीं करती थी प्यार से बात: ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी नहीं करती थी प्यार से बात: ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, आहत युवक ने की आत्महत्या
Sat, 07 Dec 2024 07:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:17 PM IST
सार
धमतरी में धर्मांतरण के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से दबाव बनाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में धर्मांतरण के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से दबाव बनाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी साझा की थी। मरने से पहले युवक ने लिखा की मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं, वो मुझसे कभी प्यार से बात नहीं करती है। ससुराल पक्ष के लोग भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं और कहते हैं कि तुम कर लो फिर तुम्हारे माता-पिता को बी मना लेंगे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। युवक की पत्नी उसे धर्मांतरण करने को लेकर दबाव बना रही थी। जिस पर युवक ने अपने घर में 6-7 दिसंबर की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में धर्मांतरण को लेकर उसपर बनाये जा रहे दबाव का जिक्र किया है।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मेरी पत्नी के घर वालों द्वारा बहुत से झूठ बोले गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन