सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Another horrific road accident occurred in Demar village one person died

Dhamtari News: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और चार घायल; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम देमार में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक और कार की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Another horrific road accident occurred in Demar village one person died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले के ग्राम देमार में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच एक बार फिर भीषण दुर्घटना हुई है। ग्राम देमार के पास एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Trending Videos


यह हादसा तब हुआ जब कांकेर जिले के पखांजूर निवासी पवित्रा हलधर, विपुल सहित पांच लोग कार में सवार होकर रायपुर से वापस लौट रहे थे। ग्राम देमार के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि दुर्घटनास्थल पर ब्रेकर बनाया जाए, क्योंकि टोल बचाने के चक्कर में बड़े ट्रक तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों के चक्का जाम की सूचना पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वहां ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हटा लिया और पुलिस ने सड़क को साफ करवाया। इस दौरान अर्जुनी, भखारा और कोतवाली के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे।

स्थानीय निवासी कोमल संभाकर और सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह घटना देमार मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed