सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Leopard Claims Life of Middle-Aged Man Once Again Panic Grips Nearby Villagers in Dhamtari

Dhamtari: फिर एक अधेड़ व्यक्ति की तेंदुआ ने ली जान , आसपास के ग्रामीणों में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

धमतरी जिले में फिर एक बार तेंदुआ का डर जंगली इलाकों के आसपास रहने वाले बैठ गया है।जिले के बेलरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में तेंदुआ ने हमला किया है।इस हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

Leopard Claims Life of Middle-Aged Man Once Again Panic Grips Nearby Villagers in Dhamtari
फोटो
विज्ञापन

विस्तार

धमतरी जिले में फिर एक बार तेंदुआ का डर जंगली इलाकों के आसपास रहने वाले बैठ गया है।जिले के बेलरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में तेंदुआ ने हमला किया है।इस हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही वन विभाग और और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस के साथ ही आसपास के सभी ग्रामीणों से सतर्कता से रहने की अपील की जा रही है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतिम छोर पर बसे बेलरगांव इलाके के कोरमुड़ गांव में तेंदुआ के हमले का मामला सामने आया है।इस हमले में चौथराम मंडावी 55 वर्ष निवासी कोरमुड़ की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक 26 मई  की शाम शौच के लिए गांव के पास पहाड़ी इलाके की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।वही आज 28 मई को चौथराम का शव बरामद किया गया।चौथराम के शरीर का एक हाथ और पैर गायब था, वहीं पेट भी फटा हुआ मिला। घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले में उसकी मौत हुई है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed