सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Joint Action Against Illegal Sand Mining in Village Kharenga 5 Tractors Seized Notice Issued to Mineral Ins

Dhamtari : ग्राम खरेंगा में अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज निरीक्षक को नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

धमतरी ग्राम खरेंगा, तहसील एवं जिला धमतरी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।

Joint Action Against Illegal Sand Mining in Village Kharenga 5 Tractors Seized Notice Issued to Mineral Ins
अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर
विज्ञापन

विस्तार

धमतरी ग्राम खरेंगा, तहसील एवं जिला धमतरी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। खनिज अमला धमतरी को 28 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के दौरान पूर्व में दफन किए गए कंकाल बाहर निकल आए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Trending Videos


जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्राम खरेंगा क्षेत्र में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ संयुक्त जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। जांच के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहनों को जप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्र के खनि निरीक्षक को लापरवाही के चलते शो काज नोटिस जारी किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही संबंधित फ़र्म का गौण खनिज साधारण रेत भण्डारण अनुज्ञा स्वीकृति को भी निरस्त कर दिया गया है,इसके साथ ही कुछ रेत खदानों का सीमांकन भी किया जा रहा है । खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के कुल 108 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 29 लाख 51 हजार 560 रुपये की शास्ति राशि खनिज मद में जमा कराई गई है।

विज्ञापन

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

 

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

 

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

अवैध रेत उत्खनन में जब्त ट्रैक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed