{"_id":"6a1ed0a1e36dc78dfc062b3a","slug":"a-young-man-attempted-suicide-at-the-collectorate-but-security-personnel-acted-swiftly-to-prevent-him-from-setting-himself-on-fire-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4350606-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहित ने खुद पर क्यों डाला केरोसिन?: धमतरी कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, भाजपा नेता की इस बात से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित ने खुद पर क्यों डाला केरोसिन?: धमतरी कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, भाजपा नेता की इस बात से था नाराज
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 07:27 PM IST
Link Copied
कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।
अगर युवक को समय रहते नहीं रोका जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। युवक की पहचान धमतरी शहर के रोहित सोनी के रूप में हुई है।
रोहित ने बताया कि बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास उनका घर है। उनके घर के सामने भाजपा नेता और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने गड्ढा खुदवा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें घर खाली करने की लगातार धमकी भी दी जा रही है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता खोदकर बंद कर दिया था।
रोहित सोनी ने आरोप लगाया कि 10 से 20 लोगों ने उनके निर्माणाधीन घर में घुसकर काम रुकवा दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर वाले यहां दीवार उठाएंगे और उन्हें परिवार सहित घर छोड़कर कहीं और जाने को कहा गया। रोहित के अनुसार, उन्हें बार-बार दबाव डालकर विवाद किया जाता है। उनका पूरा परिवार इस वजह से भयभीत है।
रोहित सोनी ने बताया कि उन्होंने कई जगह शिकायत की थी। लेकिन उन्हें कहीं से भी इंसाफ नहीं मिला। इसी कारण उन्होंने हताश होकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में भाजपा नेता और मंदिर ट्रस्ट के नीलेश लुनिया ने कहा कि यह ट्रस्ट का मामला है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।