सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Dhamtari became first district in country to start drone service from PACS committees

धमतरी ने रचा इतिहास: PACS समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की नई ताकत

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 10:31 PM IST
Dhamtari became first district in country to start drone service from PACS committees
आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और किसानों को वैज्ञानिक व उन्नत खेती से जोड़ने की दिशा में धमतरी जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा शुरू की गई है। इस अभिनव पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आज लोहरसी समिति में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति में सभी 10 समितियों के प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ड्रोन तकनीक के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशकों के सटीक छिड़काव, समय की बचत, लागत में कमी और बेहतर कृषि प्रबंधन की उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने का यह एक अभिनव प्रयास है। ड्रोन तकनीक कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। इससे किसानों को कम लागत में अधिक दक्षता के साथ कृषि कार्य करने में सहायता मिलेगी। हमारा प्रयास है कि जिले का प्रत्येक किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी उत्पादकता और आय में वृद्धि कर सके। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले को कृषि नवाचारों का मॉडल जिला बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है और यह पहल उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल की एक विशेषता यह भी है कि CSC e-Governance के सहयोग से PACS समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में सशक्त किया जा रहा है, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर ड्रोन स्प्रेयर जैसी आधुनिक कृषि सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल एवं शासकीय सेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी तथा सहकारी समितियां बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित होंगी।

जिले में जिन समितियों को ड्रोन स्प्रेयर सुविधा से जोड़ा गया है, उनमें बोड़रा, लोहरसी, दोनर, अछोटा, खरेंगा, भोथीडीह, कुंदेल, गड़ाडीह, जुगदेही तथा करेली शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आवश्यकता अनुसार ड्रोन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ड्रोन तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव संभव होगा, रसायनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा तथा किसानों का श्रम और लागत दोनों कम होंगे। साथ ही खेतों में सीधे प्रवेश की आवश्यकता कम होने से फसलों को नुकसान की संभावना भी घटेगी। यह पहल कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।

ड्रोन वीडियो
 
 
ड्रोन वीडियो
 
 
ड्रोन वीडियो
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- पढ़ने में रुचि रखेंगे तो देश की सरकार आपकी मदद करेगी

01 Jun 2026

Shamli: विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए 41 दिवसीय तपस्या, भीषण गर्मी में आग के बीच धूनि रमा रहे साधु

01 Jun 2026

महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल: कार खींचकर किया प्रदर्शन, मैलोडी टॉफी बांटकर कसा तंज, 'मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ'

01 Jun 2026

पिता बोले बेटे के कातिलों की होगी गिरफ्तारी,मेरा सब कुछ चला गया

01 Jun 2026

कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

01 Jun 2026
विज्ञापन

मानसिक समस्या के मरीज बढ़े, एक माह में बढ़े मरीज

01 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, पदक पाकर खिले चेहरे

01 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल फोन रखें दूर, बच्चों को साहित्य से जोड़ें, शाहजहांपुर में वरिष्ठ साहित्यकार ने दिया संदेश

01 Jun 2026

अलीगढ़ के बांके बिहारी मंदिर खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त

01 Jun 2026

मेधावी सम्मान समारोहः डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- यूपी शिक्षा के क्षेत्र में भी होगा नंबर एक

01 Jun 2026

गोंडा में बिजली संकट, स्मार्ट मीटर और निजीकरण के विरोध में सीपीआई ने किया प्रदर्शन

01 Jun 2026

अयोध्या में उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में मिलीं 22 महिलाएं, 200 गर्भवतियों की हुई जांच

01 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल से निकल तार फेंसिंग के पास पहुंचा बाघ, फैली दहशत

01 Jun 2026

Bareilly News: चार जून को अनूठा सामूहिक विवाह समारोह, पहली बार सभी धर्म गुरु देंगे आशीर्वाद

01 Jun 2026

फतेहाबाद: महंगाई के खिलाफ इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

01 Jun 2026

अयोध्या में रामलला के वीआईपी दर्शन मार्ग पर धंसी सड़क, व्यवस्था पर उठे सवाल

01 Jun 2026

अयोध्या में गन्ने की फसल पर कंडुआ रोग का हमला, किसानों की बढ़ी चिंता

01 Jun 2026

Video: शिमला में झमाझम बारिश, दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

01 Jun 2026

Bareilly: वकील पर हमला करने के आरोपी बिलाल की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने दिए निर्देश

01 Jun 2026

Shimla: रिज मैदान पर आयोजित कैनवास ऑफ द हिल्स' कला महोत्सव

01 Jun 2026

VIDEO: कचहरी परिसर स्थानांतरण को लेकर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने दी खास जानकारी

01 Jun 2026

VIDEO: फर्जी चेक की शिकायत लेकर पहुंचा कमिश्नर कार्यालय पहुंचा किसान

01 Jun 2026

मेरा गांव मेरी शान: 1930 में बने दुजाना के राजकीय मिडिल विद्यालय ने जगाई थी गांव में शिक्षा की अलख

अंबेडकरनगर में मानदेय बढ़ाने के लिए पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

01 Jun 2026

मेरा गांव मेरी शान: दो ग्राम पंचायतों ने खिंचा विकास का खाका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मिली सौगात

01 Jun 2026

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: मेधावी बोले-स्मार्ट फोन की मदद से ऑनलाइन शिक्षा में सहयोग मिलेगा

01 Jun 2026

अंबाला: बंद मकान में चोरी, नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

01 Jun 2026

Narmadapuram News: बच्चे को गोद में लेकर चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, पैर फिसला और दोनों पैर कटे

01 Jun 2026

VIDEO: गाजीपुर में सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

01 Jun 2026

VIDEO: मऊ में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ा

01 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed