{"_id":"68a56ffc73e46793ce002a06","slug":"bear-attacked-a-man-in-dhamtari-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: धमतरी में 'आदमखोर' भालू, जंगल में एक शख्स पर किया हमला, पूरे इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: धमतरी में 'आदमखोर' भालू, जंगल में एक शख्स पर किया हमला, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Wed, 20 Aug 2025 12:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों जंगल में जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला धमतरी से सामने आया है। जहां एक शख्स पर भालू ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
शख्स पर भालू का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवरों और इंसानों के बीच अक्सर आमना सामना होता रहता है। जिसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल में हुए हैं। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से सामने आया है, जहां एक भालू का आतंक देखने को मिला है।
विज्ञापन
यहां भालू ने जंगल गए एक चरवाहा के ऊपर हमला कर दिया। जिसके चलते चरवाहा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ागांव निवासी हरक राम मरकाम आज मंगलवार को सुबह 10 बजे के आसपास अपने मवेशी को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। तभी एक भालू ने उसके ऊपर अचानक से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए सबसे पहले सिविल अस्पताल नगरी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल का इलाज जारी है।