Dhamtari: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल, चार गाड़ियां बरामद
दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में बढ़ते चोरी के मामलों में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया कि 14 जुलाई को चन्द्रशेखर साहू नाम के एक युवक की जिला अस्पताल के पास से मोटरसाइकिल चोरी होगी थी जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली थाना आकर दर्ज कराई थी।
कोतवाली पुलिस और साइबर टीम द्वारा उक्त चोरों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की मोटर सायकल को पंकज टण्डन निवासी कंवर अपने साथी संजय उर्फ संजु निवासी लाल बगीचा के साथ चोरी कर अपने कंवर स्थित कबाड़ी दुकान में रखा है।
दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।