{"_id":"68e00cc92262e285420eb174","slug":"bullet-collided-with-a-trailer-in-dhamtari-and-tragic-death-of-three-including-a-caf-soldier-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धमतरी में ट्रेलर से टकराई बुलेट, सीएएफ जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धमतरी में ट्रेलर से टकराई बुलेट, सीएएफ जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत
Fri, 03 Oct 2025 11:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:20 PM IST
सार
धमतरी जिले के कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें सीएएफ जवान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले की सड़क फिर एक बार खून से लाल हो गई, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में मातम छा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक किसी काम से बुलेट में धमतरी आए थे। काम के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरा और बारिश भी हो रही थी। तभी कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास खड़ी ट्रेलर में जा घुसे।
विज्ञापन
घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बुलेट में सवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र फोर्स (सीएएफ) के जवान डोमेश्वर नेताम 28 वर्ष पिता भुवनलाल, दिवस कोर्राम 35 वर्ष पिता श्रीराम कोर्राम दोनों निवासी बाजार कुर्रीडीह और कालेश्वर यादव 31 वर्ष पिता मदन लाल निवासी पीपरछेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट गई है।