फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   CGPSC 2024 Dhamtari Anant Gupta secured 26th position

CGPSC 2024: धमतरी के अनंत गुप्ता ने हासिल किया 26वां स्थान, बधाई देने वालों का लगा तांता, घर में जश्न का माहौल

Fri, 21 Nov 2025 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 08:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने  पीएससी 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है,जिसमे धमतरी के अनंत गुप्ता ने 26वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
CGPSC 2024 Dhamtari Anant Gupta secured 26th position
अनंत गुप्ता ने हासिल किया 26वां स्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने  पीएससी 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है,जिसमे धमतरी के अनंत गुप्ता ने 26वां स्थान हासिल किया है। जिस पर अनंत को बधाई देने लोगों का तांता लगा हुआ है,वही परिवार में जश्न का माहौल है। बता दे कि धमतरी शहर के गणेश चौक निवासी अनंत गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। अनंत ने बताया कि उनको दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। कहा कि वे रोजाना 9 से 10 घंटे तक पढ़ाई करता था।जिसके लिए माता पिता और पूरे परिवार का पूरा सपोर्ट मिला।जिसके कारण से उन्हें ये कामयाबी मिली है।

विज्ञापन


अनंत ने कहा कि उनका शुरू से कलेक्टर बनने का सपना है,जिसके लिए लगातार मेहनत कर रहा है। दरअसल सीजीपीएससी 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी टॉपर और रैंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों के घर बधाई व शुभकामनाएं देने की कतार लग रही है।इसी तरह धमतरी जिले के गणेश चौक निवासी अनंत गुप्ता का 26 वां रैंक हासिल हुआ है।और उन्होंने 2024 सीजीपीएससी के अटेंप में परीक्षा दिलाया था।और अब रिजल्ट आने के बाद अनंत गुप्ता का 25 वर्ष की आयु में 26 वां रैंक हासिल प्राप्त हुआ है। अनंत के घर सभी खुशी से मिठाई खिलाकर अनंत गुप्ता को बधाई दे रहे हैं।वहीं अनंत के दो बहन मैथ्स और आर्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed