{"_id":"666085fabafb19eabf0dad3d","slug":"dhamtari-police-arrest-four-interstate-gang-of-thieves-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मास्टरमांइड विक्की गिरफ्तार: धमतरी में पहले घर की रेकी, फिर लाखों की चोरी; चोरों का हरियाणा से निकला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टरमांइड विक्की गिरफ्तार: धमतरी में पहले घर की रेकी, फिर लाखों की चोरी; चोरों का हरियाणा से निकला कनेक्शन
Wed, 05 Jun 2024 09:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धमतरी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। वहीं पुलिस ने जिसका आज खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर चोर सहित एक सोनार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख 50 हजार रुपये के गहने और एक लाख 29 हजार रुपये नगद बरादम किए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल एक बाइक और कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के मैत्री विहार कालोनी मे 26 मई को एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरो ने सोने चांदी के गहने व कुछ नगदी रकम को चोरी किया था।
विज्ञापन
जिसकी रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान साइबर सेल की टीम ने करीब 500 सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाला तब जाकर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस की माने तो गिरोह का मास्टरमांइड विक्की वर्मा है,जो चोरी की योजना बनाते थे। जिसके बाद सूने मकानों की रेकी कर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपियों ने धमतरी के अलावा राज्य के महासमुद, बसना, कवर्धा, राजनांदगांव में चोरी की है।
वहीं चोरी के बाद कैश और सोने चांदी के आभूषण को आपस में बांट लेते थे। इस मामले में पुलिस ने गहने खरीदने वाले दुर्ग के लाला राम साहू सोनार को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी विशाल वाल्मिकी और कार्तिक वाल्मिकी हरियाणा के रहने वाले है। शेख फैजल और विक्की वर्मा दुर्ग भिलाई के रहने वाले है।बहरहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।