{"_id":"66dae7eb230f2085170fbbd0","slug":"dhamtari-police-arrested-two-accused-of-robbery-in-temple-recovered-stolen-goods-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
Fri, 06 Sep 2024 05:04 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
धमतरी जिले में कुलेश्वर महादेव और शीतला माता मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नगदी रकम बरामद की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया है। ग्राम नवागांव स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर और कुरूद के शीतला माता मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नगदी रकम को बरामद किया है।
विज्ञापन
मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नवागांव में स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में हाल ही में दान पेटी की चोरी की सूचना मिली थी। मंदिर प्रबंधन द्वारा करेली बड़ी पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने शिव कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मंदिर में चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कुरूद के शीतला माता मंदिर में भी चोरी की घटना सामने आई थी। आरोपी ने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। कुरूद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासी तोरण ढिढ़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शीतला माता मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नगदी रकम बरामद की है। आरोपी शिव कुमार कुर्रे और तोरण ढिढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए वे सतर्क रहेंगे और सुरक्षा के उपायों को और अधिक सख्त करेंगे। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और मंदिर प्रबंधन में राहत की लहर दौड़ गई है। जो अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।