फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Dhamtari received award for its excellent work in field of water conservation

Dhamtari: जिले को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

Thu, 20 Nov 2025 01:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Nov 2025 01:32 PM IST
सार

धमतरी सिर्फ समृद्ध जल संसाधनों की भूमि नहीं, बल्कि सक्रिय जनजागरूकता और नवाचार का मॉडल जिला बन चुका है। धमतरी जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जल संचय एवं संरक्षण हेतु “मां अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dhamtari received award for its excellent work in field of water conservation
धमतरी को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 तथा जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किए। धमतरी जिले को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। (पूर्वी क्षेत्र) जल संचय जनभागीदारी 1.0 के तहत पूर्वी क्षेत्र में धमतरी जिले को 8वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


यह सम्मान बताता है कि धमतरी सिर्फ समृद्ध जल संसाधनों की भूमि नहीं, बल्कि सक्रिय जनजागरूकता और नवाचार का मॉडल जिला बन चुका है। धमतरी जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जल संचय एवं संरक्षण हेतु “मां अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी मां महानदी के उद्गम सहित सभी जल स्रोतों एवं पौराणिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, विकास एवं संवर्धन पर केंद्रित है।
विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन विभाग सहित “मां अभियान” की संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed