फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Eight students could not appear in hostel superintendent examination mistake in exam admit card in Dhamtari

Dhamtari: छात्रावास अधीक्षक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए आठ परीक्षार्थी, परीक्षा प्रवेश पत्र में थी गड़बड़ी

Sun, 15 Sep 2024 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

धमतरी जिले में व्यापम द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में परीक्षार्थियों को नहीं बैठने देने का मामला सामने आया है। जिस पर परीक्षार्थियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Eight students could not appear in hostel superintendent examination mistake in exam admit card in Dhamtari
परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए आठ परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में व्यापम द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में परीक्षार्थियों को नहीं बैठने देने का मामला सामने आया है। जिस पर परीक्षार्थियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक के लिए प्रदेश में परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके तहत जिले में भी 78 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें कुल 18 हजार 153 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देना था। लेकिन आमदी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में लगभग 7-8 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने बताया कि लगभग 7-8 परीक्षार्थियों को आज व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया है। जिसका कारण परीक्षा प्रवेश पत्र में लिखे हुए नाम में सरनेम नहीं होने के कारण बताया गया है। जिसको लेकर विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मांग की है कि जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किया गया है उन्हें पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed