फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Everything is empty without water Many villages of Dhamtari are facing water crisis in Dhamtari

बिन पानी सब सून: जल संकट से जूझ रहे धमतरी के कई गांव, लोगों को जागरुक करने के लिए प्रशासन ने चलाया ये अभियान

Sat, 01 Jun 2024 04:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

धमतरी जिला बीते साल हुई कम बारिश के चलते जल संकट से जूझ रहा है। जिले के अधिकांश गांवो में पेयजल की बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही जिले के गंगरेल बांध सहित चारों बांधों की हालत खराब है।

विज्ञापन
Everything is empty without water Many villages of Dhamtari are facing water crisis in Dhamtari
जल जगार अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिला बीते साल हुई कम बारिश के चलते जल संकट से जूझ रहा है। जिले के अधिकांश गांवो में पेयजल की बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही जिले के गंगरेल बांध सहित चारों बांधों की हालत खराब है। ऐसे में वर्षा जल को संचय करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल जगार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जिले में होने वाली वर्षा के जल को संचय करने के तरीके बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल लोग तेजी से पेड़ पौधों को काट रहे हैं, साथ ही साल दर साल जंगलों का दायरा भी सिमटता जा रहा है। जिसका असर मानसून पर पड रहा है। दूसरी ओर लोग भूमिगत जल का अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं, जिससे ग्राउंड वाटर लेबल भी तेजी से नीचे जा रहा है।

विज्ञापन

 

ऐसे में धमतरी के अधिकांश गांवों के लोग पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं जिसको देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने जल को संरक्षित करने और वर्षा के स्वच्छ पानी को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को अपनाकर जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से जल जगार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को वर्षा जल का संचय करने के तरीकों को बता रहे है।जिससे आने वाले दिनों में पानी की कोई दिक्कत ना हो,साथ ही आने वाले पीढी के लिए भी भूमिगत को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed