{"_id":"67446a8a3fbb7e237c0681f0","slug":"farmers-are-facing-problems-in-cutting-tokens-in-tuhar-hath-app-unable-to-send-paddy-in-dhamtari-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: तुंहर हाथ एप में टोकन काटने में किसानों को हो रही परेशानी, नहीं बेच पा रहे हैं धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: तुंहर हाथ एप में टोकन काटने में किसानों को हो रही परेशानी, नहीं बेच पा रहे हैं धान
Mon, 25 Nov 2024 05:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जा रही है। वहीं धान बेचने के लिए टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान स्वयं टोकन काट कर धान बेचने खरीदी केंद्र में अपने उपज को लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जा रही है। वहीं धान बेचने के लिए टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान स्वयं टोकन काट कर धान बेचने खरीदी केंद्र में अपने उपज को लेकर जाते हैं। लेकिन टोकन तुंहर हाथ एप में टोकन काटने में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते किसान धान नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
धमतरी में कांग्रेसियों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ऑफलाइन टोकन काटने की सुविधा देने की मांग जिला प्रशासन से किया गया है। धमतरी विधायक का कहना है कि टोकन तुंहर हाथ एप में तकनीकी समस्या के चलते अधिकांश किसान धान नही बेच पाए है और इस ऐप के कारण से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने धमतरी जिले में हो रहे अवैध प्लाटिंग और रेत के अवैध उत्खनन साथ ही बढ़ते अपराध को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है। अवैध कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बहरहाल धमतरी कलेक्टर का कहना है कि किसानों की सुविधा को देखते हुए अब 60% ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन टोकन काटने की सुविधा समितियां को प्रदान किया गया है।साथ ही कहा कि अवैध प्लाटिंग और अवैध रेत उत्खनन पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन