फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Five year old girl police arrest accused girl treatment continues in Dhamtari

धमतरी: पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्ची का इलाज जारी

Tue, 30 Sep 2025 09:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 09:48 PM IST
सार

धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। जहां आज हवन के बाद कन्या को दुर्गा माता का रूप मानते हुए उनकी पूजा अर्चना कर भोजन कराया जाता है।वही इस बीच आज धमतरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है,जहां एक युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Five year old girl police arrest accused girl treatment continues in Dhamtari
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। जहां आज हवन के बाद कन्या को दुर्गा माता का रूप मानते हुए उनकी पूजा अर्चना कर भोजन कराया जाता है।वही इस बीच आज धमतरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है,जहां एक युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। जहां एक ईटा भट्ठा में काम करने के लिए कुछ मजदूर आए हुए थे। वही एक परिवार के साथ 5 साल के बच्ची भी आई हुई थी। 

विज्ञापन


उसी ईटा भट्ठा में काम करने वाला एक दरिंदे ने बच्ची को जंगल तरफ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।वही परिवार और गांव वालों ने तत्काल बच्ची को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।जहां पर बच्ची का इलाज जारी है। सूचना पर एएसपी मणि शंकर चंद्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे थे।वही केरेगांव थाना प्रभारी टी.एल डड़सेना को इस वारदात की सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश में घटनास्थल पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि 108 एंबुलेंस से एक बच्ची को लाया गया था जिसकी उम्र लगभग 5 साल बताई जा रही है, जिसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताया जा रहा है। वही बच्ची का इलाज जारी है। बच्ची के स्थिति में सुधार आ रहा है।वही सूचना मिलते ही नगर निगम महापौर और अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल-चाल जाना। इसके साथ ही महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक में ले जाकर आरोपी के ऊपर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed