पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Allegations of fraud at a State Bank of India customer service point over 68 lakh belonging to account holders

Dhamtari: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जीवाड़े का आरोप, खाताधारकों के 68 लाख से ज्यादा फंसे

Sat, 27 Jun 2026 06:52 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:52 PM IST
सार

धमतरी जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है,जहां खाताधारकों ने  लाखों रुपए की चपत लगाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Allegations of fraud at a State Bank of India customer service point over 68 lakh belonging to account holders
फोटो

विस्तार

धमतरी जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है,जहां खाताधारकों ने  लाखों रुपए की चपत लगाने का आरोप लगा है। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में करीब 12 साल से फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप खाताधारकों ने लगाया है।जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की गई है।मिली जानकारी अनुसार  जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएचसी) में बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सीएससी संचालक पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2013 से 2025 तक ग्रामीणों से नकद राशि जमा कराई, लेकिन उसे बैंक के खातों में जमा नहीं किया। शिकायत के अनुसार पासबुक में कंप्यूटर एंट्री के बजाय हाथ से रकम लिखकर सील लगा दी जाती थी, जिससे खाताधारकों को लंबे समय तक धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका। मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई ग्रामीण अपनी जमा राशि निकालने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा भखारा पहुंचे। बैंक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि पासबुक में दर्ज लाखों रुपये खातों में मौजूद ही नहीं हैं। इसके बाद पीडि़तों ने बैंक प्रबंधन से शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत में शामिल 10 खाताधारकों की कुल कथित फंसी राशि 68.35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित खाताधारकों का कहना है कि यदि पूरे क्षेत्र के खातों की जांच कराई जाए तो घोटाले की राशि करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। पीड़ित खाताधारकों ने जिला प्रशासन को सामूहिक आवेदन देकर अपनी जमा राशि वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो

फोटो

 

फोटो

फोटो

 

फोटो

फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed