बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   District Hospital takes action on a complaint regarding Atal Arogya Lab reports issues show-cause notice in Dh

Dhamtari: जिला चिकित्सालय ने अटल आरोग्य लैब की रिपोर्ट संबंधी शिकायत पर की कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 06:32 PM IST
District Hospital takes action on a complaint regarding Atal Arogya Lab reports issues show-cause notice in Dh
“अटल आरोग्य लैब में 24 घंटे में आ रही अलग-अलग रिपोर्ट” संबंधी खबर पर जिला चिकित्सालय द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने HLL Lifecare Limited द्वारा संचालित अटल आरोग्य लैब के लैब कोऑर्डिनेटर को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में समाचार में उल्लिखित तथ्यों तथा जांच रिपोर्टों में परिलक्षित विसंगतियों के संबंध में निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यदि किसी स्तर पर तकनीकी अथवा संचालन संबंधी त्रुटि हुई है, तो उसके कारणों एवं सुधारात्मक उपायों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।

   जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने संबंधित संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी, संचालनात्मक अथवा गुणवत्ता संबंधी त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सभी जांच प्रक्रियाओं का संचालन निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों (NQAS) एवं प्रचलित प्रयोगशाला प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से मशीनों के नियमित क्वालिटी कंट्रोल (Quality Control), कैलिब्रेशन, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन (Internal Quality Assurance), उपकरणों के अनुरक्षण तथा प्रत्येक जांच रिपोर्ट के निर्गमन से पूर्व आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

   प्रबंधन ने यह भी निर्देशित किया है कि लैब में कार्यरत तकनीकी एवं विशेषज्ञ स्टाफ की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सभी परीक्षणों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाए। आवश्यक होने पर जांच प्रक्रिया का आंतरिक ऑडिट एवं गुणवत्ता मूल्यांकन भी कराया जाएगा, ताकि मरीजों को विश्वसनीय एवं सटीक जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सके।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित जांच सुविधा उपलब्ध कराना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मानकों के उल्लंघन अथवा अनुबंध की शर्तों का पालन न किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्था एवं उत्तरदायी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला चिकित्सालय धमतरी ने आमजन को आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों के हितों की सुरक्षा के लिए प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं सूचना पर गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी एवं समीक्षा जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम योगी, डीएम ने परखीं तैयारियां

28 Jun 2026

VIDEO: युवाओं को मोबाइल एप से मिली रोजगार की जानकारी, लांच हुआ एप

28 Jun 2026

Bilaspur: बिलासपुर में 26,901 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक, 273 बूथों पर चल रहा अभियान

28 Jun 2026

Mandi: धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत

28 Jun 2026

Gulmarg: 'यहां जैसा नजारा कहीं नहीं', गुलमर्ग की खूबसूरती और सुरक्षा से खुश हुए सैलानी

विज्ञापन

गुलमर्ग में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: पर्यटकों ने कहा- यहां सेफ्टी और सुकून दोनों हैं

VIDEO: आगरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जैन समाज का थाने में हंगामा, पुलिस से तीखी बहस

28 Jun 2026
विज्ञापन

हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ, देखिए वहां का नजारा

28 Jun 2026

सीएम देंगे 365.50 करोड़ की परियोजनाओं की साैगात

28 Jun 2026

कानपुर: दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन में कोच हुआ फेल, घंटों यात्रियों की अटकी रहीं सांसें

28 Jun 2026

Shimla: गेयटी थिएटर में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आगाज, देशभर के कलाकारों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र

28 Jun 2026

मन की बात कार्यक्रम पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दी जानकारी, VIDEO

28 Jun 2026

Sirmour: मनीष जैन बोले- पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी इंटरनेशनल की अहम भूमिका

28 Jun 2026

Solan: अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपुर में सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

28 Jun 2026

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला

28 Jun 2026

मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, VIDEO

28 Jun 2026

लखनऊ में गायत्री परिवार ट्रस्ट आलमबाग ने युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का किया आयोजन

28 Jun 2026

लखनऊ में शार्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डालकर निकल रहे बच्चे और बड़े

28 Jun 2026

कानपुर: बांसमंडी में ताजियों के बीच दरोगा की लाठी, मचा अफरा-तफरी का माहौल

28 Jun 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: पुलिस ने अविनाश शुक्ला के किराये के मकान पर जड़ा ताला

28 Jun 2026

हाथरस मंच पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

28 Jun 2026

Sirmour: धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 98 बूथों पर शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान

28 Jun 2026

अंबेडकरनगर में डीएम ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

28 Jun 2026

काशी के काल भैरव मंदिर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया दर्शन-पूजन, VIDEO

28 Jun 2026

चार दिन से अंधेरे में पचोखर, जला ट्रांसफार्मर लगाने पर भड़के ग्रामीण; VIDEO

28 Jun 2026

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, VIDEO

28 Jun 2026

बारिश से रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी, आवागमन हुआ प्रभावित, पानी की निकासी न होने से राहगीर परेशान

28 Jun 2026

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, ईंटें उतारकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की गई जान

28 Jun 2026

अमृतसर में बिजली संकट पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का हमला, सरकार से निर्बाध आपूर्ति की मांग

28 Jun 2026

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद

28 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed