पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Three youths barged into a house over a trivial matter created a ruckus while assaulting occupantsand were ar

Dhamtari: मामूली बात को लेकर एक घर में घुसे तीन युवक, मारपीट करते हुए जमकर मचाया उत्पात, हुए गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

धमतरी जिले में मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने एक घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाया है। युवकों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के सामनों के साथ तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
Three youths barged into a house over a trivial matter created a ruckus while assaulting occupantsand were ar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : credit

विस्तार

धमतरी जिले में मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने एक घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाया है। युवकों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के सामनों के साथ तोड़फोड़ की है। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेहराडाबरी के रहने वाली प्रीति साहू  34 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 23 जून की रात्रि उमेश साहू हमारे घर में वाहन मांगने आया था।

विज्ञापन


वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया। जिसके कुछ देर बाद आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस घर में जबरन घुस गए व मेरे पति मनोज साहू और पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।इसके साथ ही युवकों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की।वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र साहू  22 वर्ष, उमेश साहू उर्फ छोटू  22 वर्ष और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस 18 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed