फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Gates of Silli Dam filled with rain in Dhamtari opened automatically

धमतरी में सिल्ली बांध के खुले गेट: तीन दिन की बारिश से भरा डैम, 100 साल पुराना है इसका इतिहास

Mon, 09 Sep 2024 09:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बन 100 साल पुराने सिल्ली बांध के गेट खुल गए हैं। अच्छी बारिश की वजह से ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम से बांध के गेट खुल गए। बीते दिन दिन से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Gates of Silli Dam filled with rain in Dhamtari opened automatically
सिल्ली बांध के गेट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में तीन दिनों से रुक-रुक झमाझम बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर हैं। वहीं धमतरी जिले में स्थित एशिया महाद्वीप का एकलौता साइफन सिस्टम वाले मुरुम सिल्ली बांध के ऑटोमेटिक गेट खुल गए।

विज्ञापन


बता दें कि अच्छी बारिश से बांध में पानी की आवक तेजी से हो रही है। जिसके कारण पांच टीएमसी से अधिक वाला बांध लबालब भर गया। जैसे ही पानी का स्तर खतरे के  निशान पर पहुंचा तो ऑटोमेटिक साइफन गेट खुल गए और करीब 4750 सौ क्यूसेक पानी बांध से निकलने लगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही रेगुलेटर गेट से 2000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। ये सारा पानी अब गंगरेल बांध में आएगा। वहीं बारिश के चलते 9450 क्यूसेक पानी का आवक बना हुआ है। गौरतलब है कि मुरुम सिल्ली बांध को बने 100 साल पूरे हो चुके है। ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम वाला मुरुम सिल्ली बांध पूरे एशिया में इकलौता है।जिसे 1923 में इसे अंग्रेजो ने बनाया था।फिलहाल बांध के गेट खुलने के बाद सैलानियों के पहुँचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed