{"_id":"68e3d114c2d1fee9f309ef67","slug":"innocent-child-dies-due-to-drowning-family-mourns-inconsolable-in-dhamtari-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 06 Oct 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:01 PM IST
सार
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चे की पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चे की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सांकरा के एक तालाब में 6 वर्षीय बच्चा की पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि ग्राम सांकरा के शंकर चौक के रहने वाले दीपक साहू और उसकी पत्नी खेत में काम करने आज गए हुए थे।वही उनके 6 वर्षीय बेटा दिव्यांशु साहू स्कूल से आया और नहाने के लिए पास के एक मुरूम तालाब में गया हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नहाते हुए गहरे पानी में चला गया,जिसके चलते उसकी पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब किनारे एक बच्चे का कपड़ा रखा हुआ देखा गया,जिसमें कुछ लोगों को तालाब में डूब जाने से किसी की मौत होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
इस दौरान सिहावा पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश के लिए पानी में जाल फेका गया और पानी में डूबे दिव्यांशु साहू को पीनी से निकाला गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वही सूचना मिलते मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे थे,जिनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल सिहावा पुलिस मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन