Dhamtari: गड्ढों की मरम्मत के नाम पर एनएच में डाला मुरुम, सभी विभागों ने झाड़ा पल्ला, भाजयुमो ने जताया विरोध
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी का कहना है कि जब से छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से प्रदेश में सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं जर्जर सडकों की वजह से आए दिन सडक दुर्घटना में मौत हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर सहित आसपास की सड़कों का बुरा हाल है, चाहे वह नेशनल हाईवे हो या स्टेट हाईवे। इन सड़कों में एक फीट से दो फीट तक के गड्ढे हैं जिसके कारण शहर व आसपास की सड़कों में आए दिन दुर्घटना होती रहती है। वहीं प्रशासन द्वारा रोड के गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां नेशनल हाईवे रोड के गड्ढों में डामर डालने की जगह मुरूम डाल दिया गया। जिसको लेकर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में भाजयुमों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 30 में उतरकर जमकर प्रदर्शन किया और भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सड़क में मुरूम डालने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी का कहना है कि जब से छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से प्रदेश में सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं जर्जर सडकों की वजह से आए दिन सडक दुर्घटना में मौत हो रही है। सड़कों की बदहाल व्यवस्था को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन, चक्काजाम किया गया है लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा कभी रोड में गिट्टी कभी मिट्टी कभी मुरुम डलवा कर खानापूर्ति ही किया गया है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगर जल्द सड़क के गड्डों को नही भरा जाता तो आने वाले दिनों में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदर्शन समाप्त करने जब डिप्टी कलेक्टर वहां पहुंचे तो संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई की किस विभाग द्वारा मुरुम रोड में गिराया गया है। लेकिन जब पता किया गया तो सभी संबंधित विभागों ने अपने हाथ खड़े कर दिए।