फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Naxalite killed in encounter on May 11 identified Mangal Madakam had a reward of five lakhs in Dhamtari

Dhamtari: 11 मई को मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई पहचान, पांच लाख का इनामी था मंगल माड़काम

Sun, 12 May 2024 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 06:31 PM IST
सार

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 नग 315 बोर देशी कट्टा, 01 नग सैमसंग मोबाईल मॉडल गैलेक्सी AIOS, 01 नग मेमोरी कार्ड, 01 मोबाईल चार्जर केबल, 02 नग बैनर (नक्सली), नक्सल साहित्य एंव दवाईयों की पर्ची मौका घटनास्थल से बरामद किया।

विज्ञापन
Naxalite killed in encounter on May 11 identified Mangal Madakam had a reward of five lakhs in Dhamtari
पांच लाख का इनामी था मंगल माड़काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में शनिवार 11 मई को नगरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमे डीआरजी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। मारे गए एक नक्सली जिसका नाम मंगल माड़काम उर्फ अशोक के रूप में शिनाख्त हुई है जो ग्राम करका थाना गंगालूर जिला बीजापुर का रहने वाला था। नक्सली के ऊपर पांच लाख का इनाम था। सीपीआई माओवादी सीसीएम गणेश उइके का गनमैन था। वही मुठभेड़ मे दो नक्सली घायल हुए हैं जिसमे एक रामदास जो कि गोबरा LOS का कमांडर है।

विज्ञापन

 

दरअसल पुलिस को गरियाबंद जिला के सरहदी इलाके में मैनपुर नुआपाड़ा उड़ीसा डिवीजन के 20 से 25 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। वहीं मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 100 से 150 राउंड फायरिंग हुई।  

विज्ञापन

 

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 नग 315 बोर देशी कट्टा, 01 नग सैमसंग मोबाईल मॉडल गैलेक्सी AIOS, 01 नग मेमोरी कार्ड, 01 मोबाईल चार्जर केबल, 02 नग बैनर (नक्सली), नक्सल साहित्य एंव दवाईयों की पर्ची मौका घटनास्थल से बरामद किया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये उक्त बरामद सामग्री को जब्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed