फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Nurse dies under suspicious circumstances

Dhamtari: नर्स की संदिग्ध हालत में मौत, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 04 Aug 2025 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Aug 2025 10:09 PM IST
सार

4 अगस्त की सुबह 5 बजे करीब परिवार वालों ने देखा कुसुमलता साहू बेहोशी की हालत में थी। जिसे इलाज के लिए मसीही अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Nurse dies under suspicious circumstances
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के राखी निवासी महिला नर्स की संदिग्ध मौत हो गई। तीन माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी। तहसीलदार ने मामले की जांच की। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुसुमलता साहू 28 वर्ष पति दीपेश साहू निवासी राखी, जो रायपुर के एनएचएमएमआई अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अपने घर गांव राखी आई थी और मेडिकल दुकान से कुछ दवाई खरीदी थी। घर में रात को सभी खाना खा कर सो गए थे। 4 अगस्त की सुबह 5 बजे करीब परिवार वालों ने देखा कुसुमलता साहू बेहोशी की हालत में थी। जिसे इलाज के लिए मसीही अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को 4 अगस्त दोपहर 2 बजे करीब सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट करण पता चला पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed