{"_id":"68b474c9bcfe974a0906ae50","slug":"officials-conducted-surprise-inspection-to-stop-black-marketing-of-fertilizers-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सहकारी और निजी केंद्रों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सहकारी और निजी केंद्रों पर मारा छापा
Sun, 31 Aug 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:01 PM IST
सार
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि जिले के कुरूद एवं भखारा क्षेत्र के दर्जनभर कृषि आदान विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महामाया ट्रेडर्स, कोर्रा में पीओएस मशीन में स्टॉक प्रदर्शित होने के बावजूद गोदाम में भौतिक उर्वरक उपलब्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन
उर्वरक का स्टाक देखते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषकों को रासायनिक उर्वरक की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने हेतु कृषि विभाग द्वारा धमतरी जिले में सतत औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत उपसंचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों पर छापा मार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि जिले के कुरूद एवं भखारा क्षेत्र के दर्जनभर कृषि आदान विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महामाया ट्रेडर्स, कोर्रा में पीओएस मशीन में स्टॉक प्रदर्शित होने के बावजूद गोदाम में भौतिक उर्वरक उपलब्ध नहीं पाया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन है। इस पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार जय मरेवापाट कृषि केन्द्र नारी, लोकनाथ कृषि केन्द्र नारी, चन्द्राकर कृषि केन्द्र कुहकुहा एवं बालाजी कृषि केन्द्र कोर्रा में स्त्रोत प्रमाण पत्र अनुमोदन न कराए जाने एवं प्रावधानों का पालन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा सभी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
उर्वरक वितरण की स्थिति
जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों का 92 प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। डीएपी: 10,600 मी.टन लक्ष्य के विरुद्ध 8,246.25 मी.टन आपूर्ति, 7,347.50 मी.टन वितरण किया जा चुका है। यूरिया: 15,500 मी.टन लक्ष्य के विरुद्ध 16,005.53 मी.टन आपूर्ति, 14,903.25 मी.टन, एनपीके : 4,800 मी.टन लक्ष्य के विरुद्ध 4,164.90 मी.टन आपूर्ति, 4,001.50 मी.टन, एसएसपी : 4,100 मी.टन लक्ष्य के विरुद्ध 6,876.35 मी.टन आपूर्ति, 6,369.60 मी.टन, एमओपी : 1,380 मी.टन लक्ष्य के विरुद्ध 1,679.15 मी.टन आपूर्ति, 1,508.10 मी.टन वितरण बताया गया कि वर्तमान में सहकारी समितियों में 2,842.24 मी.टन तथा पांच संग्रहण केन्द्रों (धमतरी, भाठागांव, भखारा, मगरलोड एवं नगरी) में 959 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसे समितियों की मांग के अनुसार भण्डारित किया जा रहा है।
विज्ञापन