Dhamtari: पुलिस को मिली सफलता, चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद
धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। जिले के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
वहीं जांच के दौरान मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट के दो बाइक को 4 युवक मगरलोड के देशी शराब भट्ठी के पास मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना के अनुसार उक्त स्थान पर रेड कार्रवाही की गई। जहां चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई पूछताछ करने पर बताया कि हम चारों द्वारा मिलकर धमतरी सहित आसपास के जिलों से 15 बाईक चोरी गया है।
जिस पर पुलिस ने चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार सभी बाइक को बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल देते या निकल देते थे।पुलिस का कहना है कि मगरलोड पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है जिसमे से दो नाबालिग है।जिसके पास से 15 बाइक बरामद किया गया है।
पकडे गए आरोपी राम सोनवानी ग्राम बेलरदोना (मगरलोड) और सोमन सोनवानी ग्राम परसदा (गरियाबंद) के रहने वाले है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।