{"_id":"66478b4c03997de28c06873c","slug":"six-accused-arrested-with-15-bikes-in-dhamtari-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी में बाइक चोरों का आतंक: वारदात के बाद बदल देते थे नंबर प्लेट, 15 बाइकों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में बाइक चोरों का आतंक: वारदात के बाद बदल देते थे नंबर प्लेट, 15 बाइकों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 May 2024 10:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 10:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बाइक चोरी होने की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 15 बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
बाइकों के साथ चोर भी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी सहित आसपास के जिलों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का धमतरी पुलिस ने खुलासा किया है। मगरलोड थाना पुलिस ने चोरी की 15 बाइकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बरामद बाइक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
दरअसल धमतरी जिले में बाइक चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। जिले के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं जांच के दौरान मगरलोड पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहे दो युवकों को रोक कर पूछताछ की।
वहीं पूछताछ में युवक गोलमोल जवाब देने लगे। ऐसे में पुलिस को संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर धमतरी सहित आसपास के जिलों से 15 बाइक चोरी की हैं। जिस पर पुलिस ने चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी बाइक को बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस का कहना है कि पकडे गए आरोपी नयन निषाद, लीलाराम निषाद, योकेश्वर निषाद, धरमचंद निषाद गरियाबंद जिला और मेघराज निषाद एंव नीलकंठ दास मगरलोड के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई में जुट गई है।