{"_id":"6751c44d93238f836a0eabbd","slug":"student-attacked-her-teacher-with-a-knife-in-dhamtari-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: धमतरी में एक छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, केस हुआ दर्ज; आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: धमतरी में एक छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, केस हुआ दर्ज; आरोपी गिरफ्त से बाहर
Thu, 05 Dec 2024 08:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:48 PM IST
सार
धमतरी में एक छात्र ने अपने दो शिक्षकों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दो शिक्षक घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर में चाकू बाजी की घटना आम होते जा रही है। लगातार बढ़ते हुए इस चाकूबाजी की घटना से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी डर का माहौल है। ऐसा ही एक चाकूबाजी का मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपने शिक्षक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वहीं घायल दोनों शिक्षक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लगाया गया। जहां एक शिक्षक गंभीर स्थिति को देखते हुए धमतरी के डीसीएच अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जुनैद अहमद और कुलप्रीत अजमानी शहर के सर्वोदय स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
वहीं स्कूल की छुट्टी के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले विज्ञान संकाय का एक छात्र आया और अचानक जुनैद अहमद के ऊपर चाकू से तीन चार बार वार कर भाग रहा था। जिसे रोकने की कोशिश कुलप्रीत अजमानी ने की।
विज्ञापन
लेकिन छात्र ने उक्त शिक्षक के भी हाथ में चाकू से वार कर फरार हो गया। वहीं मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बरहाल, छात्र के द्वारा शिक्षक पर चाकू से हमला करने का कारण अभी अज्ञात है।