Dhamtari: छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की आत्महत्या, अक्सर करता था परेशान, घर के बाहर आकर की थी गाली-गलौज
धमतरी जिले में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली छात्रा ने एक युवक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली छात्रा ने एक युवक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि ग्राम परसतरई निवासी भाग्यश्री साहू उम्र 15 साल जोकि ग्राम लोहारसी के एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान ग्राम लोहारसी के रहने वाले एक युवक द्वारा छात्रा को बार-बार परेशान किया जाता था।
मृतका के परिजनों ने बताया कि बीते दिन 13 नवंबर दिन बुधवार को युवक उनके घर के बाहर आया और छात्रा को स्कूल जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज किया था। जिस पर परिजनों द्वारा आज 14 नवंबर गुरुवार को छात्रा को स्कूल नहीं भेजा गया। और छात्रा के माता-पिता खेती किसानी का काम करने चले गए थे।
इस दौरान छात्रा घर में अकेली थी। जब दोपहर 2 बजे करीब छात्रा के माता-पिता घर आए तो देखा की छात्रा अपने कमरे में फांसी से लटकी हुई थी। जिसको तुरंत फांसी से उतार कर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व में भी कई बार युवक ने छात्रा को परेशान करता था। जिसकी शिकायत अर्जुनी थाना में भी की गई थी। बहरहाल इस मामले में थाना अर्जुनी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।