फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar bike trip turns out to be her last journey, Mumbai woman bike rider crushed by trailer dies in hospital

Dhamtari: बस्तर की बाइक यात्रा बनी आखिरी सफर, ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत

Wed, 12 Aug 2026 04:31 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

मुंबई से बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी के मरकाटोला घाट में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bastar bike trip turns out to be her last journey, Mumbai woman bike rider crushed by trailer dies in hospital
ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर की ओर बाइक से जा रहे राइडर्स के एक समूह की यात्रा धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मुंबई से करीब 23 राइडर्स का समूह बाइक से बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दल में कांदिवली वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर भी शामिल थीं। बताया गया कि समूह के अधिकांश सदस्य आगे निकल चुके थे और रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास उनकी बाइक क्रमांक MH 12 SP 0835 को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद रिद्धि के साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें धमतरी के श्रीराम अस्पताल रेफर किया। धमतरी पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रिद्धि की जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रिद्धि के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


राइडर्स के समूह के सदस्यों ने बताया कि रिद्धि उनके साथ बस्तर की यात्रा पर निकली थीं। हादसे के बाद साथी राइडर्स सदमे में हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed