धमतरी में ट्रिपल मर्डर: दौड़ा-दौड़ाकर दो भाई समेत तीन युवकों का कत्ल, आरोपियों को भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां तीन युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस पर उन्होंने विवाद नहीं करने के लिए कहा, जिससे आरोपी आक्रोशित हो गए। इस दौरान मुख्य आरोपी गोपी दिवान ने अपने पास रखे चाकू से आलोक सिंह, नितिन और सुरेश के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक मृतक के दो दोस्तों ने भागकर अपनी जान बचाई, नही तो पांचों की हत्या हो सकती थी। घटना के बाद अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गोपी दिवान मथुराडीह और कलेशर नेताम ग्राम कोर्रा, रणवीर साहू इर्रा, कमलेश ध्रुव आमापारा धमतरी और गौतम दिवान मथुराडीह का रहने वाला है। वहीं इस मामले में तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने हत्यारों का जुलूस निकाला और मुंडन कराकर पैदल घुमाया। हत्यारे वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि नशा करना पाप है,आज के बाद नशा नही करेंगे और नशा करना बंद करो। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।