फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Two accused sent to jail in misdeed cases in Dhamtari

Dhamtari: दुष्कर्म के मामलों में दो आरोपी भेजे गए जेल, एक पर दुष्कर्म तो दूसरे पर झांसा देकर दरिंदगी का आरोप

Mon, 02 Dec 2024 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 09:09 PM IST
सार

पहले मामले में आरोपी ने पेट्रोल पंप स्थित बेसमेंट में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। जबकि दूसरे मामले में पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

विज्ञापन
Two accused sent to jail in misdeed cases in Dhamtari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

धमतरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को कोतवाली और सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया है। धमतरी जिले सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर सिहावा पुलिस ने आरोपी पेट्रोल पंप के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में मंसाराम नाम का पेट्रोल पंप है। जहां के संचालक कुंज बिहारी साहू ने पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक नाबालिग को काम के बहाने पेट्रोल पंप स्थित तलघर में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर घटना की आपबीती पुलिस को बताई। जिस पर सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पेट्रोल पंप के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन




वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया गया कि पीड़िता द्वारा कोतवाली में आकर आरोपी लोकेश देवांगन पिता भीम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर पीड़िता ने लोकेश से शादी की जब बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और किसको न बताने को कहा। वहीं पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस दौरान आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की गई। जिस पर आरोपी लोकेश ने जुर्म स्वीकार लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed