धमतरी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, परिजनों में पसरा मातम
धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहाँ भगवान महादेव को जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहाँ भगवान महादेव को जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।जिससे दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पीपरछेड़ी निवासी राहुल साहू, कन्हैया साहू और मोक्ष साहू रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने कावड़ लेकर पैदल जा रहे थे,तभी रविवार की देर रात ग्राम तेलीनसत्ती में अज्ञात वाहन ने तीनों को ठोकर मार दिया। तीनों को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया।यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद राहुल साहू और कन्हैया साहू को मृत घोषित कर दिया।वही घायल मोक्ष साहू का इलाज जारी है,फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में ग्राम के संतोष हिरवानी और चोखा देशमुख ने बताया कि तीन युवक लगभग 10:30 बजे ग्राम पिपरछेड़ी शरीर से रुद्रेश्वर जल चढ़ाने निकले हुए थे। आगे आगे तीन लोग चल रहे थे। एक किलोमीटर पीछे 10 12 लोगों का और जत्था चल रहा था। तेलीनसत्ती के पास लगभग 11 बजे अज्ञात कार ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को मसीह अस्पताल लाया गया। जहां पर दो युवकों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का वातावरण है पोस्टमार्टम के दौरान अन्य ग्रामीण भी पहुंचे।