फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   two sons killed their father for greed of land In Dhamtari

बेटों ने किया कत्ल: जमीन के लालच में पिता की हत्या, दोस्तों को दिए थे पैसे; सभी आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 30 May 2024 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 May 2024 10:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो बेटों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
two sons killed their father for greed of land In Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में जमीन और पैसों के लालच में दो कलयुगी बेटों द्वारा अपने पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों मृतक के बेटों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं, जिन्होंने हत्या में एक-दूसरे का सहयोग किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिवनीकला निवासी आरोपी पुनमचंद पटेल ने जमीन और पैसों के लालच में अपने पिता फिरंता पटेल की हत्या की योजना अपने दोस्त सुदामा देवांगन, मिथलेश देवांगन और हरीश कुमार साहू के साथ मिलकर बनाई थी। जिसके बाद छह मार्च को गला घोंटकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ग्राम बकली निवासी आरोपी सुदामा देवांगन भी कर्ज में डूबा हुआ था। जो जमीन को बेचना चाहता था। लेकिन उसके पिता पंचराम देवांगन जमीन को बेचने नहीं दे रहे थे। ऐसे में आरोपी ने 14 मई को अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त पूनमचंद पटेल और हरीश कुमार साहू के साख मिलकर अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत को सामान्य बताकर उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए इसकी शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पंचराम देवांगन को जलाने के बाद बचे अवशेष को जांच के लिए भेज दिया गया।


प्रभारी एसडीओपी कुरूद अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी पूनमचंद पटेल ने अपने पिता के हत्या में सहयोग के लिए अपने तीनों दोस्तों को 70-70 हजार रुपये दिए थे। बहरहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed