{"_id":"66d4309605161705ad099d9e","slug":"villagers-are-scared-of-leopard-has-killed-many-cattle-including-two-children-in-dhamtari-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहैल, दो बच्चों समेत कई मवेशियों का बना चुका है शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहैल, दो बच्चों समेत कई मवेशियों का बना चुका है शिकार
Sun, 01 Sep 2024 02:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:45 PM IST
सार
धमतरी जिले के वनांचल इलाकों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। एक महीने के अंदर ही दो मासूम बच्चे सहित कई पालतू मवेशियों को तेंदुआ मार चुका है।
विज्ञापन
शौचालय के अंदर घुसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के वनांचल इलाकों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। एक महीने के अंदर ही दो मासूम बच्चे सहित कई पालतू मवेशियों को तेंदुआ मार चुका है। इसी कड़ी में आज फिर उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के मगरलोड इलाके के ग्राम परसाबूड़ा में शिकार की खोज में पंहुचा था। गनीमत रही की शिकार करने से पहले ही तेंदुआ घर में बने शौचालय के अंदर घुस गया जिसे तुरंत बाहर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां मगरलोड इलाके के परसाबूड़ा गांव कमार पारा में तेंदुआ एक ग्रामीण के घर बने टॉयलेट रूम घुस गया। जिसपर तुरंत ही टॉयलेट का दरवाजा बंद कर दिया गया। इस दौरान आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं तुरंत मंगलौर पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई जिस पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दे कि धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुआ इन दिनों लगातार आतंक मचाया हुआ है।एक दिन पूर्व तेंदुआ ने नगरी इलाके के ग्राम धौराभाठा में एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला था। वहीं घर में सो रहे एक बुजुर्ग पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था।वही देर रात फिर एक पालतू कुत्ते को भी शिकार कर उसे उठा ले गया।
विज्ञापन