फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Waqf Board team reached Aala Hazrat Manzil in Dhamtari and inspected it

Dhamtari: आला हजरत मंजिल पहुंची वक्फ बोर्ड की टीम, निरीक्षण कर परखी व्यवस्था, कमेटी के कार्यों की सराहना की

Sun, 10 Aug 2025 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

टीम ने निरीक्षण के बाद कमेटी के कार्यों पर संतुष्टि जताई तथा सेवा कार्यों को लेकर कमेटी की सराहना की। साथ ही विश्वास दिलाया कि समाजिक सेवा के कार्यो में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का पूरा सहयोग अंजुमन इस्लामियां कमेटी व यतीमखाना कमेटी को मिलेगा।

विज्ञापन
Waqf Board team reached Aala Hazrat Manzil in Dhamtari and inspected it
परिसर में मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंजुमन इस्लामियां कमेटी के कार्यालय का स्थानांतरण हाल ही में जामा मस्जिद परिसर से जैनब पैलेस स्थित आला हजरत मंजिल में किया गया है। जहां शनिवार को वक्फ बोर्ड की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने कार्यालय के साथ ही निर्माणाधीन कांफ्रेस हाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अंजुमन इस्लामियां कमेटी के मुतवल्ली शेख राजु मोबीन ने संस्था के द्वारा समाजिक सरोकार के लिये जा रहे कार्यों से टीम को अवगत कराया तथा संस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। 

विज्ञापन


टीम ने निरीक्षण के बाद कमेटी के कार्यों पर संतुष्टि जताई तथा सेवा कार्यों को लेकर कमेटी की सराहना की। साथ ही विश्वास दिलाया कि समाजिक सेवा के कार्यो में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का पूरा सहयोग अंजुमन इस्लामियां कमेटी व यतीमखाना कमेटी को मिलेगा, टीम ने संस्था से समाजिक विकास के कार्यो में और तेजी लाने की अपेक्षा की। टीम के द्वारा अंजुमन संस्था की दुकानों के किरायेदारों के संबंध में भी जानकारी ली। टीम में राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य हाजी इमरान मेमन, मो. फिरोज, मो. रियाज तथा वक्फ बोर्ड के अधिकारी जावेद अख्तर, मो. इकबाल, अब्दुल रहीम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed