{"_id":"69507000e395f03e390c73c8","slug":"youth-injured-in-knife-attack-for-not-paying-for-liquor-in-dhamtari-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी में चाकूबाजी: शराब के पैसे न देने पर युवक पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में चाकूबाजी: शराब के पैसे न देने पर युवक पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 28 Dec 2025 05:17 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:17 AM IST
सार
धमतरी में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में बदमाश बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। आए दिन बेधड़क वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। धमतरी शहर के हटकेशर वार्ड निवासी घायल दिलेश ध्रुव ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी बुआ को छोड़ने पोस्ट ऑफिस वार्ड गया था। लौटते समय कांटा तालाब के पास आदतन बदमाश बिट्टू नायक और उसके साथी ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगे।
विज्ञापन
पैसे नहीं होने की बात पर बिट्टू नायक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन