{"_id":"6a2e8ef7d7bec3a8c40c5d94","slug":"district-president-to-attend-rahul-gandhi-s-class-congress-s-biggest-training-camp-begins-june-21-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: राहुल गांधी की क्लास में बैठेंगे जिला अध्यक्ष, 21 जून से कांग्रेस का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: राहुल गांधी की क्लास में बैठेंगे जिला अध्यक्ष, 21 जून से कांग्रेस का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तहत कांग्रेस बड़ा प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तहत कांग्रेस बड़ा प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 21 जून से अभनपुर स्थित मंगल भवन में शुरू होगा, जहां संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण शिविर की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनके क्षेत्रों की राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि प्रशिक्षण के बाद जिला इकाइयों को अधिक अधिकार और जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।
कांग्रेस नेतृत्व का फोकस जिला इकाइयों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर है। प्रशिक्षण के दौरान संगठन संचालन, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति, चुनावी प्रबंधन और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पहल के जरिए जिला अध्यक्षों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच सीधा संवाद और समन्वय भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने राज्य इकाई को प्रशिक्षण विभाग के साथ समन्वय कर सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा है। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के पहले दो दिन और अंतिम दो दिनों में प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।