सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dispute over land division turns deadly Younger brother kills elder brother with a pickaxe follo in bemetara

बंटवारे की बात बनी खूनी विवाद: खेती के हिसाब को लेकर छोटे भाई ने गैती से की बड़े भाई की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

घर-जमीन के बंटवारे और खेती-किसानी के पैसों के हिसाब को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बेमेतरा जिले के ग्राम ढारा में छोटे भाई ने आवेश में आकर अपने ही मंझले भाई की गैती से वार कर हत्या कर दी।

Dispute over land division turns deadly Younger brother kills elder brother with a pickaxe follo  in bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

घर-जमीन के बंटवारे और खेती-किसानी के पैसों के हिसाब को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बेमेतरा जिले के ग्राम ढारा में छोटे भाई ने आवेश में आकर अपने ही मंझले भाई की गैती से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने बड़े भाई को फोन कर खुद ही वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम ढारा निवासी सगे भाई जलेश्वर व प्रदीप साहू के बीच जमीन के बंटवारे और खेती-किसानी के पैसों के हिसाब को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान जलेश्वर ने प्रदीप की गैती से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में आरोपी जलेश्वर साहू (23) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घर, जमीन के बंटवारे और खेती-किसानी के हिसाब-किताब को लेकर विवाद बढ़ गया था। झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसने गैती से प्रदीप के सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की गैती और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। आरोपी जलेश्वर साहू, निवासी ग्राम ढारा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed