सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   6 accused arrested in attempt to murder case of youth search continues for absconding accused in Durg

दुर्ग: युवक की हत्या की कोशिश के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, फरार अरोपियों की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में जामुल थाना क्षेत्र के पिस्टल से फायरिंग करने युवक के हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी करण साव ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने की नियत ने वारदात को अंजाम दिलाया।

6 accused arrested in attempt to murder case of youth search continues for absconding accused in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में जामुल थाना क्षेत्र के पिस्टल से फायरिंग करने युवक के हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी करण साव ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने की नियत ने वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में 14 नवंबर की देर शाम अज्ञात आरोपियों के द्वारा बर्थडे इवेंट मैनेजमेंट का कार्यक्रम करने के नाम पर प्रार्थी विकास प्रजापति को कॉल करने बुलाया गया जहां मोटर साइकिल में दो युवक सवार होकर आए और विकास प्रजापति पर पिस्टल से फायरिंग कर दिए इस फायरिंग में विकास के कान के पास से गोली गुजरी। जिसके बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। 

Trending Videos


प्रार्थी ने इसकी जानकारी पुलिस में दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि दिसंबर 2024 में शिवम साव की हत्या 5 आरोपियों ने मिलकर किया था।इसी का बदला लेने के मृतक शिवम के चचेरे भाई करण साव ने बिहार शरीफ से अपने रिश्तेदार को बुलाकर विकास की हत्या की योजना बनाई।और आरोपी करण ने अपने रिश्तेदार को मोटर साइकिल,मोबाइल और पिस्टल देकर विकास को पार्टी इवेंट के नाम पर बुलाकर पिस्टल से गोली मारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जामुल में गोलीकांड के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी करण साव के साथ हत्या की योजना बनाने वाले उसका छोटा भाई ऋषभ साव,बड़े पापा संजय साव,विनय साव,चाचा संतोष साव और उसका दोस्त सुमित शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही इस मामले में अन्य आरोपियों फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी करण ने बिहार से भाड़े के शूटर बुलाकर गोलीकांड को अंजाम दिया है।आपको बता दे कि करण साव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छावनी थाना क्षेत्र के जलेबी चौक के पास हत्या की नियत से पहले भी पिस्टल से फायरिंग कर चुका था इस मामले में पुलिस ने करण साव और उसके साथी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed