सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A huge fire broke out suddenly in Bhilai Steel Plant

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं लपटें

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Aug 2025 10:47 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out suddenly in Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भिलाई स्थित एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया। जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर बीएसपी के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाडियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9 हजार टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है। हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन बड़ी मात्रा में केबल जलाकर खाक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed